मथुरा, जून 30 -- लखनऊ कोचिंग सेंटर लगी आग के बाद जनपद में सील किए गए आकाश व फिजिक्सवाला कोचिंग सेंटरों को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने मानक पूरे करने के अनुमति प्रदान कर दी है। ये दोनों ही कोचिंग सेंटर जिन भवनों में संचालित हो रहे हैं, उनका मानचित्र पहले ही स्वीकृत है। अब इनको दमकल विभाग की एनओसी व एक और एक्जिट प्वाइंट बनाना है। बताते चलें कि लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड के बाद नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा की अगुवाई में विकास प्राधिकरण व दमकल विभाग की टीमों ने उक्त दोनों कोचिंग सेंटरों को मानक के विरुद्ध संचालित किए जाने पर सील कर दिया था। यह भी पढ़ें- राजधानी लखनऊ में कितने मकानों का नक्शा पास है, जानकर रह जाएंगे हैरान, वीसी ने स्वीकारी सच्चाई इसके बाद कोचिंग सेंटर संचालकों ने अपना पक्ष नगर मजिस्ट्रेट व विकास प्राधिकरण क...