गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। शुक्रवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गांव सुल्तानपुर और जुडौला में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। यह कॉलोनियां करीब साढ़े तीन एकड़ में विकसित की जा रही थी। तोड़फोड़ के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के मुताबिक सुल्तानपुर में डेढ़ एकड़, जबकि जुडौला में दो एकड़ में नई कॉलोनी विकसित होने की सूचना मिल रही थी। प्रॉपर्टी डीलरों ने इन कॉलोनियों में प्लॉट बेचने के लिए सड़क का निर्माण कर दिया था। इन कॉलोनियों में 18 मकान बनाने के लिए डीपीसी और चारदीवारी की गई थी। इन्हें मलबे में मिला दिया है। इसके अलावा सड़क को उखाड़ दिया है। मधोलिया ने बताया कि जमीन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार को इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं करने को लेकर पत्र लिखा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.