गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विरासत गलियारा के बनने से प्रभावित हुए दुकानदारों का सीएम योगी ने विशेष ख्याल रखा है। प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता पर नई दुकानें को आवंटित की जाएंगी। इसके लिए घंटाघर में बन रहा शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पूर्ण होने के करीब है, वहीं नार्मल परिसर में 36.47 करोड़ से बनने वाले कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं बेसमेंट पार्किंग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। कारोबार और जीवन की सुगमता के लिहाज से गोरखपुर में धर्मशाला बाजार से लेकर पांडेयहाता तक विरासत गलियारा के नाम से सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। इस परियोजना शुरू होने से कई दुकानों का स्वरूप प्रभावित हुआ। सीएम योगी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विकास प्रक्रिया में किसी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.