अयोध्या, मार्च 17 -- भदरसा संवाददाता । पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा निवासी समीर पुत्र नईम ने दो लोगों के खिलाफ हमलावर हो जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि उसने रत्नेश यादव और धर्मेन्द्र यादव निवासी चकियावा धर्मदासपुर को अपनी गाय बेंची थी। बकाया पैसा मांगा तो मसौधा बाजार में दोनों हमलवार हो गए और जान से मारने की धमकी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।--------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.