देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि विद्युत आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह के पत्रांक 438 के आदेश पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के सहायक अभियंता लव कुमार, अशोक साह, पवन कुमार महथा द्वारा बुधवार को शहर में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने दो व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पहले आरोपी काली मंदिर, बेलाबगान, मिश्रा स्कूल के सामने निवासी गोल्डन कुमार सिंह, पिता रवींद्र कुमार सिंह अपने परिसर में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत उपभोग कर रहा था। उसका उपभोग 2 किलोवाट टैरिफ का था। वहीं डॉ. चन्द्रकान्त वाली गली, आशाराम केशान रोड, कास्टर टाउन निवासी दूसरे आरोपी अर्जुन प्रसाद राय, पिता स्व. सच्चिदानन्द राय बिजली कनेक्शन विच्छेदित होने के बावजूद एलटी लाइन से टोंका फंसाकर आवास में अवैध विद्युत उपभोग कर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.