गंगापार, मार्च 26 -- क्षेत्र के तिसेनतुलापुर गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उनका गांव के ही रजनीश शुक्ल उर्फ जज्जे और राजूकांत उर्फ लवकुश से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्द कहे और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...