एटा, मार्च 30 -- राजकीय बालिका इंटर कालेज एटा, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज एटा पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को पूर्ण हो गया। एकमात्र बचे अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज एटा मूल्यांकन केन्द्र पर हाईस्कूल की 9450 उत्तर पुस्तिकायें मूल्यांकित होने को शेष बची हैं। सोमवार को तीनों मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल की 13,985 उत्तर पुस्तिकायें जांची गई हैं। डीआईओएस डा.इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि जनपद में एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य होगा। वर्तमान में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दो केन्द्रों पर पूर्ण हो गया है। एक केन्द्र पर करीब साढ़े नौ हजार कापियां हाईस्कूल की शेष रह गई है। अलावा इंटरमीडिएट की 18,879 उत्तर पुस्तिकायें मूल्यांकन को शेष रह गई है। दो दिन में इन उत्तर पुस्तिकाओं का दो केन्द्रों पर मू...