एटा, फरवरी 18 -- एटा,माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का बुधवार से आगाज हो गया। प्रथम दिवस प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में 4193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। प्रथम, द्वितीय पाली में अलीगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरि, डीएम प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। जेडी अलीगढ़ ने परीक्षा केन्द्रों में कम रोशनी होने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने पर्याप्त रोशनी परीक्षा कक्षों में कराये जाने के निर्देश दिये। बुधवार को प्रथम पाली में डीएम प्रेम रंजन सिंह ने प्रिंटस गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को शासन...