गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद। जिल में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए शासन से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा कराने के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए है। परीक्षा लोनी इंटर कॉलेज, और आदर्श जनता इंटर कॉलेज फरीदनगर में कराई जानी है। जिले के 456 छात्र परीक्षा देंगे। अधिकारी ने बताया कि दो पाली में परीक्षा कराई जानी है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वहीं दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.