भागलपुर, मार्च 26 -- नवगछिया पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई थी कि इस्माईलपुर दियारा क्षेत्र में कुछ बदमाश फसल की लूटपाट एवं लोगो में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से हथियार से लैश होकर एकत्रित हुए है। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार नवगछिया पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार की रात में इस्माईलपुर गंगा दियारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के तहत दो बदमाश के साथ कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। जिसको लेकर के नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश एवं इस्माईलपुर थाना पुलिस अधिकारी के साथ अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि छापेमारी के क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.