मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष द्वादश तिथि मंगलवार को भव्य श्रृंगार कराया और 251 किलोग्राम दूध से बने खीर का मां को भोग लगाया गया। साथ ही मारुका देवी झंडे के पास घड़े में गंगा जल भर के साथ पंचमेवा का धार चढ़ाया गया। साथ ही सात कन्याओं व एक भैरो बाबा को खीर खिलाया गया। मंदिर के बलराम पुजारी व श्रीनाथ पुजारी ने बताया कि गांव की शांति और खुशहाली के लिए पूजन करवाया गया। सुबह से ही ग्रामीण महिलाओं के अलावा वाराणसी आदि जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजयमान हो रहा था। श्रद्धालुओं को विजय साहनी पुजारी, अनील पुजारी, गोलू पुजारी,अभिषेक पुजारी आदि ने दर्शन पूजन कराया।...