दो की मौत से तेलो दांदूडीह गांव में मातम
बोकारो, जुलाई 2 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के तेलो दांदूडीह गांव दो लोगों की मौत के बाद गम/मातम में डूबा हुआ है। दोनों परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को तेलो दांदूडीह निवासी गुलाम नवी और झनुआ देवी बाइक से राजगंज से अपने गांव दांदूडीह लौट रहे थे। तोपचांची-गोमो रोड पर सामने से आ रहे एक तेज चरपहिया की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दोनों की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों का शव आते ही कोहराम मच गया। इस घटना से पूरा गांव गमगीन है। यह भी पढ़ें- टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत, तीन घायलों की स्थिति गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.