दो की बजाए तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची साकेत एक्सप्रेस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को अचानक दो की बजाए तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस के कोच में सवार होने के लिए यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ी। एस-5 कोच की सीट पर सवार होने के लिए दो यात्रियों के दावे में एक-दूसरे की शर्ट का कॉलर पकड़कर विवाद की नौबत आ गई। गुरुवार को जंक्शन पर करीब 40 मिनट विलंब से अयोध्या से चलकर मुंबई एलटीटी जाने वाली साकेत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो की बजाए तीन पर पहुंची। प्लेटफॉर्म बदलने के समय सामान के साथ यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ी। कोच संख्या एस-5 में सीट को लेकर दो यात्रियों के मध्य कहासुनी के बाद एक-दूसरे की शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट का प्रयास शुरू हुआ। प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह से मामला शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.