नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह लय में दिखाई नहीं दिए। उन्हें ना सिर्फ बल्लेबाजों ने चौके- छक्के लगाए, बल्कि वे अपनी दिशा से भी भटकते नजर आए। वहीं, इस मुकालबे में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। एक तरफ संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन ही बनाने में सफल रहे। अर्शदीप सिंह के लिए गुरुवार का दिन खास नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी पर 51 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। अपनी गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह ने पांच वाइड गेंदें डालीं। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड 1 ओवर पहले ही मैच जीत जाता..., भारत की जीत पर पाक क्रिकेटर मोहम्मद आमिर यह भी पढ़ें- धोनी के समय से भारतीय टी...