रुद्रपुर, मई 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। खेड़ा निवासी युवा व्यापारी के कथित उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा व्यापारी इरफान अली ने बताया कि उन्होंने करीब दो वर्ष पूर्व एक फाइनेंस कंपनी से कार फाइनेंस करवाई थी। उनके बेटे को स्पाइनल कॉर्ड की गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार में लगभग 15 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वाहन की दो किस्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं। आरोप है कि तीन मई को कंपनी कर्मियों ने हरिद्वार में बीच रास्ते वाहन रुकवाकर उसमें बैठे यात्रियों को उतार दिया और गाड़ी अपने कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.