पूर्णिया, जून 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के जानकीनगर स्थित चांदपुर भंगहा पंचायत के जगदीशपुर गांव में आग लगने से दो किसान परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, नकदी, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी सुघन पासवान और सुनील पासवान के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। यह भी पढ़ें- दो किसान परिवारों के घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान ग्रामीणों ने बताया कि घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर ...