बागपत, मार्च 2 -- बड़ौत। बड़ौली गांव निवासी दो युवक रविवार को बड़का गांव में कोल्हू पर ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना तोलने के लिए गए थे। जहां दोनों को लाठी-डंडों से हमला कर अधमरा किया। हमले के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बड़ौली गांव के रहने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पुत्र शुभम व विशांत रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली से बड़का गांव में कोल्हू पर गन्ना तोलने गए थे। आरोप है कि वहां पर गांव के विकास, हरेंद्र, जितेंद्र, हर्ष तथा आकाश निवासी मंसूरपुर कार में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पुत्रों को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।...