दो किसानों के खेत से जबरन मिट्टी खनन का आरोप
हरदोई, जून 28 -- सांडी, संवाददाता। दो किसानों के खेत से कथित रूप से जबरन मिट्टी खनन कर बेचने में पीड़ित किसानों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद खनन नहीं रोका गया। रविवार को दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रौरा गांव निवासी ट्विंकल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी एक बीघा भूमि गांव के बाबूराम के नाम बैनामा की थी, जबकि शेष दो बीघा भूमि वह बंटाई पर जोत रहे थे। आरोप है कि बाबूराम ने उनकी जमीन में जबरन मिट्टी की खुदाई कराकर उसे बेच दिया। वहीं बाबूराम ने इन आरोपों से इनकार करते हुए अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को पड़ोसी गांव बम्टापुर निवासी अवनीश यादव ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर उनके खेत से जबरन मिट्टी खुदवाकर गांव में सप्लाई कर दी। दोनों पक्षों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.