बलिया, मार्च 25 -- बांसडीह। क्षेत्र के डूहीमुसी निवासी अभिषेक मिश्रा का 14 वर्षीय पुत्र आयुष और राजकुमार गोंड का 16 वर्षीय बेटा कमलजीत सोमवार की सुबह घर से निकले। देर तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने में जुट गये। काफी प्रयास के बाद भी किशोरों का सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने अभिषेक की शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...