दो किशोरों की हत्या में एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
देवघर, अगस्त 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में दो किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस ने मामले में एक और किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए किशोर से घटना के संबंध में पुलिस को कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। अब तक की पूछताछ में किशोर का घटना से किसी प्रकार का संबंध सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार दोनों किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस अब तक करीब 10 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारपीट मामले में चार संदिग्ध हिरासत में, पूछताछजांच की प्रक्रिया पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए घटना के कारण और हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.