दो किशोरों की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं
देवघर, अगस्त 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन पहाड़ के समीप श्मशान घाट के पास गड्ढे से 28 जुलाई को बरामद दो किशोर 14 वर्षीय कृष्ण मुरारी व 16 वर्षीय अरविंद कुमार दास के शव मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है।
परिजनों का आक्रोश बुद्धवार दोपहर करीब एक बजे दोनों किशोरों के माता-पिता व अन्य परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी कार्यालय के बाहर परिजन करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रोते-बिलखते रहे। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने पहले मामले को संदिग्ध स्थिति में मौत बताया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिजनों ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.