दो किशोरों की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने पर थाना गेट पर बैठे परिजन
देवघर, अगस्त 31 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के कुमारडीह गांव निवासी दो किशोरों की मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन रविवार दोपहर कुंडा थाना पहुंच गए। आक्रोशित परिजन कुछ देर तक थाना में बैठकर विरोध जताते रहे। परिजनों के थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन थाना से हटे। परिजनों ने कहा कि दोनों किशोरों की मौत को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिवार के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस ने परिजनों को बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भी भरोसा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.