दो किशोरी लापता, तीन दिन बाद बरामद
रुडकी, मई 17 -- एक कॉलोनी से दो किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी दो किशोरी करीब तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उन्हें दूसरे समुदाय के युवक बहलाफुसलाकर ले गए हैं। इस पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने गहनता से उनकी तलाश की। साथ ही शनिवार को दोनों को युवकों के पास से बरामद कर लिया। परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई करने से इन्कार करने पर पुलिस ने दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया। जबकि युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.