दो किशोरियों से शादी करने वाले राजस्थानी गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 26 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। चौबेपुर पुलिस ने उमरहां बाजार के पास से अपहरण कर राजस्थान में शादी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को ढूंढ़ लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। लड़कियों के परिजनों के अनुसार उमरहां बाजार के पास गरीब परिवार रहता है। पिछले 15 जनवरी उनकी दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। दादी ने पुलिस को तहरीर दी थी। चौकी प्रभारी चिरईगांव जितेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर तलाश में जुटी थी। सर्विलांस के जरिए पुलिस टीम ने राजस्थान के भरतपुर में छापा मारकर दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया। शादी करने वाले दोनों अधेड़ पतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लड़कियां किसी महिला के सम्पर्क में आने के बाद घर से लापता हो गईं। महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.