प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के सराय बहेलिया निवासी अतुल पांडेय की 17 वर्षीय बेटी रक्षा ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार कंधई के कोनी गांव निवासी राममिलन की 17 वर्षीय बेटी शिल्पा ने भी मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...