शाहजहांपुर, मार्च 18 -- दो किशोरियों को ले गए युवक, 12 घंटे में बरामद सिंधौली, संवाददाता। सिंधौली क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 12 घंटे के भीतर दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।पिता के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी और पड़ोस की किशोरी घर से गायब हो गई थीं। देर शाम तक न लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर से सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने कांट क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने अकर्रा रसूलपुर गांव से दोनों किशोरियों को बरामद किया। आरोप है कि रचित और विशाल उन्हें बहला-फुसलाकर ले गए थे। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.