गोरखपुर, मई 28 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन के साथ 22 मई की शाम करीब आठ बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में दो किशोरियां लापता, मुकदमा इसके बाद किशोरी के भाई ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर गांव निवासी लाल बहादुर यादव पर संदेह जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच ...