कौशाम्बी, जनवरी 13 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्ष की बेटी 31 दिसंबर को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। हर संभव ठिकानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर चरवा इलाके की महिला ने बताया कि सोमवार को उसकी 17 साल की बेटी गायब हो गई। जानकारी किए जाने पर पता चला कि पड़ोसी युवक उसको भगा ले गया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। ऐसे ही कोखराज इलाके की महिला का कहना है कि 11 जनवरी को सैनी इलाके का युवक उसकी 19 साल की बेटी को भगा ले गया। उलाहना देने पर उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हुई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.