खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया, निज प्रतिनिधि आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर दो किलो नौ सौ ग्राम गांजा के साथ समस्तीपुर जिले के एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर समस्तीपुर जिले के बिथान थानान्तर्गत बेलाई गांव निवासी मो. अख्तर का 22 वर्षीय पुत्र मो. अरमान बताया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर गांजा खरीदने खगड़िया आया था। उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर पासवान अपने साथ आरक्षी अविनाश कुमार को स्टेशन प्लेटफॉर्म गश्त व निगरानी के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर एक व्यक्ति गांजा डिलिवरी देने आया है। सूचना के सत्यापन एवं कार्यवाही के लिए प्लेटफॉर्म ड्यूटी मे तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर सुबोध कुमार यादव, आरक्षी श्रीराम प्रसाद व देवेश कुमार के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.