रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 2.058 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात बगवाड़ा मंडी गेट के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एकार को संदिग्ध हालत में पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करते हुए देखा गया। पुलिस ने कार चालक भोला साहनी पुत्र रामदयाल साहनी निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर-14 को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे से दो पन्नियों में कुल 2.058 गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से गांजे की तस्करी कर रहा है और गांजा गदरपुर क्षेत्र से खरीदकर रुद्रपुर में बेचता था। एसआई सुरेंद्र रिंगवाल ने बताया कि आरोपी के पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.