दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पटना, जुलाई 9 -- पटना। गांधी मैदान पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। लाल टोला निवासी सूरज कुमार राघोपुर दियारा से गांजा लाकर उसे पटना में बेचता था। उसके पास से 364 पुड़िया में भरा दो किलो 100 ग्राम गांजा और 42 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। गांधी मैदान थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने बुधवार की रात चिरैयाटांड़ रेलवे कॉलोनी सामुदायिक भवन के पास छापेमारी की थी। वहां गांजा के साथ सूरज को गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब तस्कर के संपर्कों को खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.