दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तारदो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
गंगापार, अप्रैल 3 -- मुखबिर की सूचना पर बोलन धाम के उरूवा तिराहे पहुंची पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। लिखापढी कर जेल भेज दिया। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि दोपहर में मेजा खास के बोलन तिराहे पर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी कि इसी दौरान एक मुखबिर ने बताया कि मेजा के उरुवा तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में गांजा लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पाते ही उप निरीक्षक चेंकिग छोड़ सिपाहियों के साथ संदिग्ध के पास पहुंच गए। तलाशी लेने पर उसके पास झोले में दो किलो गांजा मिल गया। उसने अपना नाम विजय शंकर पुत्र चोरईराम बिंद बताया। उसने बताया कि इस धंधे में वह काफी दिनों से संलिप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.