पूर्णिया, मई 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत हांसी बेगमपुर पंचायत के संधुआ रहिका से पूर्व सरपंच वीरेंद्र पासवान के घर के दक्षिण स्थित बिशनपुर नहर पुल तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह घुटने भर गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा रहता है।
सड़क की स्थिति ऐसी स्थिति में पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। बरसात के दिनों में टोटो, टेंपो और कार जैसी सवारी गाड़ियों का परिचालन लगभग बंद हो जाता है तथा ट्रैक्टर ही आवागमन का एकमात्र सहारा रह जाता है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.