दो किमी सड़क के निर्माण की मांग उठाई
अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों ने जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा को ज्ञापन भेजा। कहा कि विधानसभा के जिगोंलीतोली गांव में जूनियर हाईस्कूल किमड़ा के स्कूली बच्चों का रास्ता आपदा में ध्वस्त हो गया था। उन्होंने स्कूल से सैनिक बस्ती काकड़कोट, मरौड़खान तक दो किमी सैनिक सड़क के निर्माण की मांग की। यहां सीएम पांडेय, गोबर्धन पांडेय, कमल तिवारी, भानू प्रकाश, मोहन चंद्र, देवीदत्त, सूरज तिवारी, घनश्याम तिवारी, विनोद तिवारी, त्रिलोचन तिवारी, भुवन शर्मा, बचीदत्त, दया, केशव दत्त, नारायण दत्त, नवीन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.