जौनपुर, फरवरी 13 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के हौज ग्राम सभा की अभेरवा पुरवा के लोग दो किमी दूर से पेयजल के लिए पानी लाने के लिए विवश हैं। मुरारपुर ग्रामसभा में स्थापित जलनिगम की टंकी की मोटर सात फरवरी को जल गई थी। जिसके चलते लगभग हौज, मुरारपुर, अभेरवा, कादीपुर, संघईपुर, सुरहुरपुर, समोपुर, ऊंचवापर, सहित लगभग दर्जनभर गांव में पेयजल का संकट उतपन्न हो गया है। अन्य गांव के लोग तो किसी प्रकार पेयजल का पानी गांव में 100 -200 मीटर पर पा जा रहे है। परंतु अभेरवा गांव में निजी बोरिंग का पानी खारा होने के चलते गांव के लोग घर से लगभग दो किमी दूर राजमार्ग पर स्थित टोलप्लाज़ा के पास से ले जाने को विवश हैं। गांव के निवासी नीरज शुक्ल, सुबाष चंद्र, राकेश कुमार ने कहा कि हम लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत हो रही है। कोई भी इस तरफ ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.