दुमका, फरवरी 15 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चिगलपहाड़ी मोड़ के समीप शनिवार को एक ब्रेजा कार एवं एक नैनो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में नैनो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर निवासी चार्लस विलियस बेसरा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए दुमका स्थित फुलो झानो अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फोटो-14दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.