लातेहार, मई 26 -- बेतला प्रतिनिधि। बेतला-छिपादोहर मार्ग स्थित बैगा पानी के पास तीखे मोड़ पर दो कार के बीच हुई सीधी टक्कर में दोनों कार पर सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक ओडिशा की एक कंपनी में कार्यरत अभियंता अमित कुमार सिंह मंगलवार को कार से सपरिवार महुआडांड़-बेतला मार्ग होते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान बैगा पानी के पास तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें दोनों ओर के कार पर सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद की स्थिति दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दूसरे कार पर सवार सभी चार घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया। इसकी सूचना प...