दो कार के बीच सीधी टक्कर, तीन लोग घायल
गिरडीह, अप्रैल 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद डाकबंगला एनएच पथ पर चपुआडीह के मुंडहरी मोड़ पर शनिवार देर रात को दो कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों कार पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक कार पर गिरिडीह बरगंडा के सौरभ सिंह व उनका भतीजा और दूसरे कार पर चालक गिरिडीह छाताटांड़ के गोपाल दास सवार थे। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एएसएआई अशोक कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों के इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस दोनो दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई। बताया जाता है कि गिरिडीह शहर बरगंडा के रहनेवाले सौरभ सिंह अपने भतीजे के साथ देवघर से गिरिडीह की ओर कार से जा रहे थे। इस बीच मुंडहरी मोड़ के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.