देवघर, मार्च 28 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के मारगोमुंडा बलीडीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह विपरीत दिशा की ओर से आ रही दो कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क किनारे उतर गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वनांचल ग्रामीण बैंक मारगोमुंडा में कार्यरत बैंक कर्मी मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता अपने एक अन्य परिजन के साथ धनबाद जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से मारगोमुंडा खजुरियाटांड़ निवासी आनंद मंडल अपने घर आ रहा था। इसी बीच बलीडीह मोड़ के पास दोनों कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आनंद मंडल की कार सड़क पर ही विपरीत दिशा में घूम गई। वहीं दूसरी कार जिसमें बैंक कर्मी सवार थे, वह कार सड़क किनारे नीचे उतर गई। जहां बैंक कर्मी सह चालक मनोज गुप्ता के कार का अगला हिस्सा टूट...