मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मोतीपुर। मिश्रौलिया ओवरब्रिज पर सोमवार शाम तेज हवा और बारिश के दौरान दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीन युवकों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में महिमा गोपीनाथपुर निवासी रोशन कुमार तथा बिशनपुर निवासी रामबाबू चौधरी, राहुल कुमार, सिद्धार्थ कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...