आगरा, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र में पटियाली रोड पर दो कार आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा कार सवार फतेहगढ़ निवासी संजय कुमार पुत्र विजय लाल गंजडुंडवारा आ रहे थे, उनकी गाड़ी में सुहानी और तान्या व अन्य लोग भी थे। ईंट भट्टा के निकट सामने से आ रही बाइक को इनोवा सवार चालक ने बचाने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। जिससे इनोवा कार में बैठे चालक कुशाल सिंह पुत्र राम सिंह, रामकिशोर पुत्र महेश, ओमवीर पुत्र महेश, शकुंतला देवी पत्नी महेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शकुंतला, ओमवीर, रामकिशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.