हाजीपुर, मई 16 -- थाना क्षेत्र के मदरना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदरना निवासी विक्रम कुमार,पिता राजकिशोर चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को विशेष गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान जतकौली चौक पर गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रम कुमार अपने किराना दुकान एवं घर में अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम मदरना पुराना चौक स्थित जयसवाल किराना दुकान पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा,जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। दुकान की तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ,लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे जलावन लकड़ी में शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके ब...