नोएडा, अप्रैल 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली क्षेत्र और नोएडा के सेक्टर-142 में दो कारों के शीशे तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बिसरख निवासी गौरव त्यागी ने बताया कि वह 15 अप्रैल को अपनी कार डी-मार्ट के पास खड़ी करने के बाद खरीदारी करने अंदर गए। वापस लौटे तो उन्हें कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर से लैपटॉप, चार्जर, हेडफोन, मोबाइल, दो डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज गायब थे। वहीं, नोएडा सेक्टर-143 में रहने वाली निक्की शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 15 अप्रैल को पति के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान कार सर्विस रोड पर खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। अंदर सीट पर रखे लैपटॉप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.