नोएडा, जून 12 -- नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पेनओसिस सोसाइटी निवासी सुधांशु गंगवार ने चार जून की शाम अपनी कार खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। कार से दो लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान गायब था। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी विशाल सिंह चार जून को अपने दोस्त शिवम के साथ नोएडा आए थे। पर्थला ब्रिज के पास उनकी कार खराब हो गई। दोनों मैकेनिक तलाशने और पानी लेने गए। वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। कार से दो लैपटॉप और अन्य सामना गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप ले भागे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...