धनबाद, मार्च 12 -- तेतुलमारी के रेलवे गया पुल के समीप बुधवार की संध्या दो कारें आपस में टकरा गईं। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद दोनों वाहनों के सवार उतर आए और नोक-झोंक करने लगे। इसी बीच तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। लोगों ने बताया कि एक ही दिशा से दोनों वाहन आ रहे थे। पुल में जमा पानी से बचाने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.