रामपुर, अगस्त 3 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर गांव के पास इनोवा और हुंडई कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो विदेशी नागरिकों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हुंडई कार में दो विदेशी नागरिक सवार थे, जो हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों विदेशी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर, इनोवा कार दिल्ली से बरेली की ओर जा रही थी, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। इस कार में सवार महिला घायल हुई है, जबकि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...