फतेहपुर, फरवरी 8 -- बिंदकी। नगर के घियाही गली निवासी अनिल ओमर शनिवार देर शाम अपने पड़ोसी रवि ओमर, महजनी गली निवासी जय ओमर और खजुहा चौराहा निवासी गिरीश गुप्ता के साथ कार से फतेहपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुंवरपुर मार्ग पर मलवां थाना क्षेत्र के पनई मोड़ के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी कार पनई निवासी मुकेश पांडेय चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। कुल पांच लोग चोटिल बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिंदकी भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.