विकासनगर, मार्च 11 -- विकासनगर के लक्ष्मणपुर में बुधवार सुबह करीब सात बजे दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक कार चालक अचानक तेज गति से आ रही दूसरी कार के सामने आ गया, जिससे दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...