प्रयागराज, मई 22 -- नैनी (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। नैनी के लेप्रोसी चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कचौड़ी कारोबारी और उनके दो बेटों की मौत हो गई जबकि घायल बेटी, बहन और बहनोई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दूसरी कार में सवार तीन छात्रों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया।फाफामऊ के शांतिपुरम इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय दीपक चौरसिया की परेड में कचौड़ी की दुकान है। दीपक शुक्रवार सुबह कार से अपने बेटों 22 वर्षीय दिव्यांशु व 18 वर्षीय हर्षित, बेटी 20 वर्षीय हर्षिता, बहन 52 वर्षीय बेबी चौरसिया और ...