हरदोई, जून 3 -- बिलग्राम। बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास बुधवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्राम तरौली निवासी रोहित शुक्ला अपनी कार से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल रोहित शुक्ला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यह भी पढ़ें- रेलवे ओवरब्रिज पर भिड़े कार और थ्री-व्हीलर, युवक गंभीर घायल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए नि...